रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)। जिला प्रशासन और कृषि विभाग ने ऊधम सिंह नगर के सभी किसानों के लिए एक अति महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. वी.के.एस. यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स्पष्ट किया है कि अब हर किसान के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ (Farmer Registry) करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसा न करने पर किसानों को सरकारी सुविधाओं से हाथ धोना पड़ सकता है।

रजिस्ट्री नहीं तो ये सुविधाएं होंगी बंद:
मुख्य कृषि अधिकारी ने कड़े लहजे में बताया कि जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं होगी, उन्हें निम्नलिखित समस्याओं का सामना करना पड़ेगा:

  1. PM किसान सम्मान निधि का लाभ मिलना बंद हो जाएगा।
  2. कृषि विभाग की किसी भी सब्सिडी या योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।
  3. सबसे महत्वपूर्ण, किसानों को सरकारी केंद्रों से खाद (Fertilizer) भी उपलब्ध नहीं हो पाएगी।

कैसे कराएं रजिस्ट्री?
किसानों की सुविधा के लिए विभाग ने कई विकल्प दिए हैं। किसान भाई अपनी फार्मर रजिस्ट्री निम्नलिखित माध्यमों से करवा सकते हैं:

  • अपने क्षेत्र के कृषि विभाग कार्यालय जाकर।
  • संबंधित लेखपाल के माध्यम से।
  • नजदीकी जनसेवा केंद्र (CSC) पर जाकर।

कृषि अधिकारी ने सभी किसानों से अपील की है कि वे अंतिम समय का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपनी रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि उनकी खेती-किसानी से जुड़ी सरकारी सुविधाएं निर्बाध रूप से जारी रह सकें।


हमसे जुड़ें:
किसानों के हित, समाज और सत्ता के कड़वे सच के लिए ‘आधुनिक दुनिया’ के साथ बने रहें। ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल को विजिट करें व पेज को फॉलो करें।

👉 आपकी राय हमारे लिए कीमती है:
क्या आपको लगता है कि खाद और सम्मान निधि के लिए इस तरह की अनिवार्य रजिस्ट्री से पारदिर्शता आएगी या किसानों की भाग-दौड़ बढ़ेगी? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर साझा करें।

आधुनिक दुनिया: सच के साथ, प्रगति की ओर।


(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *