सितारगंज। पूर्व विधायक नारायण पाल ने बुधवार को गौ सेवा कर अपना जन्मदिवस मनाया। उन्होंने सितारगंज स्थित गौशाला पहुंचकर गायों की सेवा की। अपने हाथों से हरा चारा व पानी पिलाया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौसेवा का विशेष महत्व है। इससे आत्मिक शांति की अनुभूति होती है। इसके बाद अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें फल वितरित किए। इस दौरान उनके साथ उनका परिवार, समर्थक व क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहें। जिन्होंने इस सेवा कार्य में सहयोग दिया।
वहीं, पूर्व विधायक नारायण पाल ने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसर को केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की सेवा के रूप में मनाना चाहिए। वहां कामिनी पाल, निर्भय पाल, सरताज अहमद, मोगनी अहमद, पूरन चौहान, हसनैन मलिक, रनजीत सिंह राणा, सुरेंद्र सिंह और राकेश बाबा सहित अन्य उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *