शक्तिफार्म। गांव सुरेंद्रनगर स्थित जय बाबा तारकनाथ धाम मंदिर में पांच दिवसीय महोत्सव के तृतीय दिन भगवान शिव विवाह अनुष्ठान संपन्न हुआ। विवाह अनुष्ठान से पहले नगर में भव्य शिव बारात निकाली गई। जिसमें साधु-सन्यासियों सहित भूत-पिशाच बनें बच्चों ने बराती बन बारात में भाग लिया।
विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों के बीच शिव बारात निकाली गई, जो संपूर्ण नगर का भ्रमण करते हुए वापस तारक धाम पहुंची। इस दौरान बारात में शामिल सैकड़ों शिव भक्तों ने हर हर महादेव, हर भोले बाबा के भजन पर नृत्य करते हुए वातावरण को शिवमय बनाया।
वहीं, शिव बारात में बाल रूप में छोटे छोटे बच्चों ने भगवान शिव और माता पार्वती का रूप धारण कर भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। भगवा टोली के साथ नगर के मुख्य चौक से निकली शिव बरात का व्यापारियों ने स्वागत किया गया। भगवान शिव और माता पार्वती के साथ हनुमान, नारद और काली माता सहित विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां भी भक्तों के आकर्षण का केंद्र रही। गाजे-बाजे में के साथ निकली बारात में भक्तों ने गुलाल उड़ा कर शिव पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया। भगवान शिव की बारात मुख्य मार्ग से गुजरी तो पूरे बाजार का नजारा भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करता रहा। इस दौरान भारी पुलिस प्रशासन तैनात रहा।
वहां चेयरमैन सुमित मंडल, ग्राम प्रधान सुमन हालदार, राजा हालदार, पूजा कमेटी अध्यक्ष देवाशीष पोद्दार, रंजीत हालदार, मोहित मंडल, गणेश सरकार, रविंद्र अग्रवाल, कानू सरकार, परेश मंडल, संजीत विश्वास, अंकुश हालदार, मनोज विश्वास, विक्रम सिंह भंडारी सहित अन्य उपस्थित थे।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)