सितारगंज। बीते दिनों डंपर की टक्कर से तीन युवकों की मौत हो गई थी। जबकि, तीन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं, मामले में पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव गौरीखेड़ा निवासी मो. यामीन ने बताया कि 9 अप्रैल की शाम को सब्जी ढोने वाली ठेला गाड़ी में सवार होकर
उसका बेटा मो. गुलफाम, मो शादाब और मो. कैफ के साथ उसी के गांव निवासी मो. सुल्तान और मो. नाजिम यूपी के गांव मुंडलिया जा रहा था। तभी रास्ते में गांव मलपुरी स्थित पेट्रोल पंप के पास सामने से आए डंपर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में उसका बेटा मो. शादाब की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए उप जिला अस्पताल सितारगंज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मो. सुल्तान और मो. नाजिम की भी मौत हो गई।
वहीं, गंभीर रूप से घायल मो. कैफ का इलाज बरेली के राममूर्ति अस्पताल में चल रहा है। गुलफाम को मामूली चोटें आई हैं।
वहीं, मामले में पुलिस ने आरोपी डंपर चालक के ख़िलाफ़ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी डंपर चालक की तलाश कर रही है।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi