नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त अध्यक्ष नितिन नवीन 30 जनवरी से दो दिवसीय दौरे पर गोवा जाएंगे और इस दौरान पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

नवीन ने इस सप्ताह की शुरुआत में भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पद ग्रहण किया। उन्होंने जेपी नड्डा का स्थान लिया। बिहार विधानसभा में पांचवीं बार अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे 45 वर्षीय नवीन भाजपा के इस शीर्ष पद पर नियुक्त होने वाले सबसे युवा नेता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *