अमरिया PILIBHIT। थाना क्षेत्र के गांव भगौतीपुर में एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहाँ जमानत पर जेल से बाहर आए एक युवक ने युवती की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। युवती के पिता द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, आरोपी रंजीत ने पूर्व में उनकी नाबालिग पुत्री को 29 जनवरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था, जिसके चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी ने अपनी पुरानी करतूतों को आगे बढ़ाते हुए युवती की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करना शुरू कर दिया है।
​पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि आरोपी के इस कृत्य से समाज में युवती और उनके पूरे परिवार की छवि धूमिल हो रही है। सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने से युवती मानसिक सदमे में है और परिवार असुरक्षित महसूस कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी रंजीत के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में आरोपी के खिलाफ भारी आक्रोश है।

खबरों की हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए ‘Adhunik Duniya’ पोर्टल और हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें। ‘आधुनिक दुनिया’ – आपकी खबर, हमारी नजर।


(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *