हापुड़, उत्तर प्रदेश | जनपद के पिलखुवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर महिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने चार महिला चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई नगदी और आभूषण बरामद किए हैं।
रेकी कर बंद मकानों को बनाती थीं निशाना
पुलिस की जांच में सामने आया है कि यह गिरोह पहले मोहल्लों में घूमकर उन मकानों की पहचान करता था जो बंद पड़े होते थे। सटीक रेकी करने के बाद ये महिलाएं मौका पाकर घर में घुस जाती थीं और कीमती सामान पर हाथ साफ कर देती थीं। इनकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में हो रही चोरी की कई वारदातों के सुलझने की उम्मीद है।
25 हजार नगद और जेवरात बरामद
पिलखुवा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर चारों महिलाओं को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से 25 हजार रुपये की नगदी और बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। गिरफ्तार की गई महिलाओं की पहचान रिहाना, सरिता, पुष्पेंदरी और राखी के रूप में हुई है।
आधुनिक दुनिया: खबर वही, जो सच के करीब।
हापुड़ और उत्तर प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट के लिए जुड़े रहें न्यूज़ पोर्टल तथा पेज ‘आधुनिक दुनिया’ [Adhunik Duniya] के साथ।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)