रामनगर। रामनगर कोतवाली क्षेत्र में एक बड़ी चिंता की खबर सामने आई है। दुर्गापुरी, रामनगर निवासी जानकी देवी पत्नी कुन्दन सिंह रावत ने 29 जनवरी 2026 को कोतवाली निरीक्षक रामनगर को तहरीर देकर अपनी 17 वर्षीय पुत्री तनिशा रावत की गुमशुदगी दर्ज कराने की अपील की है।

तहरीर के अनुसार, तनिशा रावत 26 जनवरी 2026 को सुबह घर से सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के बहाने निकली थी। वह अक्सर ऐसे कार्यक्रमों के लिए 2-3 दिन बाहर रहती थी, इसलिए परिवार ने शुरू में चिंता नहीं की। लेकिन अब कई दिनों बीत जाने के बावजूद वह घर नहीं लौटी। फोन स्विच ऑफ आ रहा है और रिश्तेदारों से पूछताछ के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला।

परिवार ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। तनिशा की हुलिया इस प्रकार है: कद लगभग 5 फुट 3 इंच, रंग गोरा, पहनावा जीन्स और गुलाबी स्वेटर पहना है।

पुलिस ने तहरीर की नकल सीसीटीएनएस पर अंकित कर ली है और जांच शुरू कर दी है। स्थानीय निवासियों से अपील है कि यदि किसी को तनिशा के बारे में कोई जानकारी हो तो रामनगर कोतवाली या परिवार से संपर्क करें। परिवार गहरी चिंता में है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *