मैनपुरी | उत्तर प्रदेश। जनपद के बेवर थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ एक किसान की पेड़ के नीचे दबने से दर्दनाक मौत हो गई। ‘आधुनिक दुनिया’ को मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस वक्त हुआ जब किसान अपने पालतू जानवरों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहा था।

बेजुबानों को बचाने की कोशिश पड़ी भारी

घटना बेवर क्षेत्र के कल्याणपुर मुड़ई गांव की है। बताया जा रहा है कि एक विशाल पेड़ अचानक भरभरा कर गिर गया। इसी दौरान गांव का एक किसान, जो पेड़ के पास बंधे अपने जानवरों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए उन्हें खोल रहा था, वह पेड़ की भारी-भरकम टहनियों के नीचे दब गया।

परिजनों में मचा कोहराम

जैसे ही इस हादसे की खबर किसान के परिजनों को मिली, घर में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पेड़ के नीचे दबे किसान को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। किसान की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


आधुनिक दुनिया: खबर वही, जो सच के करीब।

मैनपुरी और उत्तर प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट के लिए जुड़े रहें न्यूज़ पोर्टल तथा पेज ‘आधुनिक दुनिया’ [Adhunik Duniya] के साथ।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *