पीलीभीत l बीसलपुर ब्लॉक सभागार में आयोजित एक विशेष समारोह में स्थानीय विधायक विवेक वर्मा द्वारा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत चयनित 32 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अंचलों में बाल विकास सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके तहत प्रथम चरण में सहायिकाओं की नियुक्ति की गई है और जल्द ही द्वितीय चरण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं जैसे आरओ का शुद्ध पेयजल, स्मार्टफोन और एलईडी के माध्यम से डिजिटल शिक्षा से लैस कर रही है। कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी युगल किशोर सांगुडी ने नवनियुक्त सहायिकाओं को पूरी निष्ठा और समयबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अशोक शर्मा, बीडीओ सर्वेश कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी कमलेश यादव, सुपरवाइजर मनीषा गंगवार व रुचि सहित विभागीय कर्मचारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आधुनिक दुनिया: खबर वही, जो सच के करीब।
पीलीभीत और उत्तर प्रदेश की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट के लिए जुड़े रहें न्यूज़ पोर्टल तथा पेज ‘आधुनिक दुनिया’ [Adhunik Duniya] के साथ।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं। )