रुद्रपुर | केंद्र सरकार द्वारा लाए गए चार नए श्रम कानूनों (Labour Codes) के विरोध में श्रमिक संगठनों ने आज ‘काला दिवस’ मनाया। श्रमिक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में ऊधमसिंह नगर जिले के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों के श्रमिकों ने शिरकत की और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और श्रम कोड्स की प्रतियां फूंकी। सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा ट्रेड यूनियनें लगातार इन श्रम-विरोधी,नियोक्ता-समर्थक श्रम संहिताओं का विरोध करती रही हैं जिन्हें तथाकथित श्रम सुधार और ईजी ऑफ डूइंग बिजनेस के नाम पर लाया गया है। इन संहिताओं के मसौदा तैयार करने के चरण से ही ट्रेड यूनियनों जैसे हितधारकों से कोई परामर्श नहीं किया गया।यह अंतरराष्ट्रीय श्रम मानकों का उल्लंघन है जिनके प्रति भारत एक राष्ट्र के रूप में प्रतिबद्ध है, ये श्रम संहिताएँ देश के श्रमिकों,जो संपत्ति के वास्तविक सृजनकर्ता हैं, को फिर से ब्रिटिश औपनिवेशिक काल जैसी शोषणकारी परिस्थितियों में धकेलने का प्रयास हैं। वर्तमान केंद्र सरकार इन श्रम संहिताओं के माध्यम से इन उपलब्धियों को समाप्त करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। इन संहिताओं में ऐसे कठोर और दमनकारी प्रावधान हैं, जिनसे यूनियन बनाना कठिन,पंजीकरण मुश्किल और निरस्तीकरण आसान हो जाएगा। सभा के पश्चात बाटा चौक पर श्रम कोड्स की प्रतियां भी फूंकी गई।वहां भाकपा(माले) जिला सचिव ललित मटियाली,इंकलाबी मजदूर केंद्र के शहर सचिव कैलाश भट्ट,दिनेश चन्द,सीएसटीयू के धीरज कुमार,बजाज मोटर कर्मकार यूनियन के अध्यक्ष हीरा राठौर, बेलराइज वर्कर्स यूनियन के साहेब सिंह, ऑटोलाइन के जीवन लाल, एडिएंट कर्मकार यूनियन के चंदन गोस्वामी,राने मद्रास एम्प्लाइज यूनियन के राहुल चौहान,मूल निवासी संघ के अमर सिंह, ऐक्टू जिला सचिव अनिता अन्ना,सुरेन्द्र रावत, सुब्रत विश्वास, राजीव कुमार, नागेन्द्र यादव, मुनीब यादव, गणेश बोरा, महेश कोठारी, संतोष गुप्ता, नरेश कुमार, विजय शर्मा, रंजन विश्वास आदि उपस्थित थे। संचालन दिनेश तिवारी ने किया।

मजदूरों और औद्योगिक क्षेत्र की बड़ी खबरों के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल को फॉलो करें।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *