रूद्रपुर। कोतवाली ट्रांजिट कैम्प पुलिस ने सटीक व त्वरित कार्यवाही करते हुए हनी ट्रैप के जरिए ब्लैकमेलिंग करने वाला गैंग बेनकाब कर लाखों रुपये की फिरौती मांगने वाले 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार किया साथ ही पीड़ित से वसूली गई धनराशि भी बरामद कर ली,अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिशें जारी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के आदेशों के अनुपालन में कोतवाली ट्रांजिट कैम्प पुलिस टीम द्वारा हनी ट्रैप से संबंधित गंभीर प्रकरण में प्रभावी कार्यवाही की गई। ट्रांजिट कैंप निवासी एक व्यापारी द्वारा कोतवाली ट्रांजिट कैम्प उपस्थित होकर लिखित तहरीर दी गई कि प्रिया नाम की एक युवती पिछले कुछ दिनों से उससे चैटिंग कर रही थी। 27 मार्च 2026 को उक्त युवती ने उसे मिलने के लिए फुलसुंगा शमशान घाट के पास बुलाया। जब व्यापारी वहां पहुंचा तो युवती उसे अपने घर के अंदर ले गई। आरोप है कि घर में घुसते ही ऊपर के कमरे से एक अन्य युवती और चार युवक नीचे आ गए। इन लोगों ने व्यापारी को बंधक बनाकर उसके हाथ-पैर बांध दिए और मारपीट कर जबरन कपड़े उतरवाकर उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई तथा उसे झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी देकर 5,00,000 रुपये की मांग की गई,अभियुक्तों द्वारा वादी से 14,000 रुपये गूगल पे के माध्यम से एवं 30,000 रुपये नकद जबरन वसूले गए।
इसके बाद रात करीब दो बजे पिंकी नाम की एक महिला को वहां बुलाया गया जिसने व्यापारी की जमानत ली और उसे अपने साथ ले गई। आरोप है कि पिंकी ने भी अगले दिन 1,20,000 रुपये देने का दबाव बनाया और ऐसा न करने पर जेल भिजवाने की धमकी दी। व्यापारी ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी कार में रखी सोने की चेन भी गायब है। इस पूरी साजिश में प्रिया,पिंकी,उनकी एक सहेली और चार अज्ञात युवक शामिल बताए जा रहे हैं। उक्त तहरीर के आधार पर कोतवाली ट्रांजिट कैम्प में मुकदमा धारा 308(5),115(2),351(2),352,127(2) बीएनएस बनाम प्रिया आदि के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।प्रभारी निरीक्षक द्वारा तत्काल पुलिस टीम का गठन कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास प्रारंभ किए गए पुलिस टीम द्वारा सक्रियता से कार्य करते हुए आज 30.03.2026 को दौराने कार्यवाही 02 अभियुक्तों को गंगापुर इंडियन कॉलोनी के सामने,ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया,पूछताछ के दौरान अन्य अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आए हैं जिनकी गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही है।पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों मोतीराम पुत्र चेतराम निवासी सिरसी थाना हजरतगढ़ी जनपद सम्भल, उम्र 46 वर्ष से 5,500 रुपये बरामद किये,पिंकी उर्फ काजल पत्नी राजेश कुमार निवासी फुलसुंगी गंगापुर रोड थाना ट्रांजिट कैम्प, उम्र 35 वर्ष से 12,000 रुपये बरामद किये (अभियुक्ता पूर्व में भी मुकदमा नं0 86 वर्ष 2026 धारा 308(5),115(2), 351(2),127(2),61(2) बीएनएस में वांछित है)। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार,उपनिरीक्षक मनोज जलाल,हेड कांस्टेबल सुभाष चन्द्र एंव महिला कांस्टेबल कंचन चौधरी शामिल रहे।
———–
सावधान रुद्रपुर! व्हाट्सएप चैट से फंसाती थी युवतियां, फिर घर बुलाकर छत पर छिपे साथी बनाते थे अश्लील वीडियो
रूद्रपुर।पुलिस के अनुसार उक्त महिला अपनी सहयोगी युवतियों के माध्यम से शहर के रंगीन मिजाज धनवान युवकों की तलाश में रहती थी। फिर उसका मोबाईल नम्बर हासिल कर युवतियों के द्वारा उसके व्हाट्स एप पर फोन करने का सिलसिला शुरू कर देती थ। जब युवक उसके जाल में फंस जाता था तो युवती के द्वारा उस युवक को अपने घर में बुला लेती थी और दोनों को कमरे में भेजकर खुद अन्य सहयोगियों के साथ घर की छत पर छुप जाती थी। कुछ देर बाद महिला अचानक नीचे आकर कमरे का दरवाजा खोल देती थी और युवक युवती की नग्नावस्था की वीडियो लेती थी जिसके बाद शुरू हो जाता था युवक को ब्लेकमेल करने का सिलसिला।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)