रुद्रपुर। भाजपा के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल आज दिल्ली में कॉग्रेस के आला नेताओं के समक्ष कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। उनके कांग्रेस पार्टी में शामिल होते ही कांग्रेस की पूर्व पालिका अध्यक्ष और महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने तत्काल प्रभाव से अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि वह अब सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करेंगी और आने वाले समय में कोई ठोस निर्णय लेंगे।उन्होंने कहा कि ठुकराल को कांग्रेस पार्टी में ना लिया जाए इसके लिए पिछले कई दिनों से पार्टी के वरिष्ठ नेताओ जिनमें प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा,सह प्रभारी सुरेद्र शर्मा,सहप्रभारी मनोज यादव,महिला कॉग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लाम्बा,प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल,पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या,उपनेता प्रतिपक्ष भूवन कापड़ी,पूर्व कॉग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह,चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत,पूर्व कॉग्रेस अध्यक्ष करन माहरा,महिला काँग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला,पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ आदि को अवगत कराते हुए यह बताया गया था कि राजकुमार ठुकराल द्वारा भाजपा विधायक रहते हुए रुद्रपुर शहर में साम्प्रदायिक दगें कराये गये,मुस्लिमों के प्रति जहर घोला गया उनके लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया और उन्हें प्रताडित किया गया यही नहीं ठुकराल द्वारा शहर में हिन्दू मुस्लिम के बीच गहरी खाई खोदने का काम भी किया गया। ठुकराल द्वारा शहर में गोकशी कर शहर का माहौल खराब किया गया। मीना शर्मा ने कहा कि ठुकराल द्वारा महिलाओं के प्रति भी अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर उन्हें अपमानित किया जाता रहा वह स्वयं इसकी भुक्तभोगी हैं। उन्होंने कहा कि ठुकराल द्वारा मेरा भी चरित्र हनन किया गया जिसको लेकर मैने लड़ाई लड़ी और रुद्रपुर कोतवाली में इनके विरूद्ध मुकदमा भी दर्ज हुआ। उन्होंने कहा कि यह सभी बातें मैने कॉग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को लगातार बताई गई लेकिन पार्टी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। शर्मा ने कहा कि एक तरफ कॉग्रेस पहाड़ कि बेटी अकिंता भण्डारी की लड़ाई जोर शोर से लड़ रही है वही उसी की पार्टी की वरिष्ठ नेत्री स्वयं अपनी बात को लेकर कॉग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से उनकी मदद की अपील करती रही लेकिन किसी ने भी उनकी मदद नहीं की।मीना शर्मा ने कहा मैं बहुत दुःखित मन से वह कांग्रेस के सभी पदों से त्यागपत्र दे रही हूं उन्होंने कहा कि बहुत जल्दी अपने समर्थकों के साथ बातचीत कर अगले निर्णय पर विचार करूंगी।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)