नानकमत्ता नाबालिग को बहला फुसलाकर अगवा कर ले जाने के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम के घर पहुंचने पर पुलिस की मौजूदगी में नामजद आरोपी की वृद्ध दादी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पुलिस टीम पर वृद्धा के साथ धक्का मुक्की के चलते वृद्धा की मौत होने का आरोप लगाते हुए वृद्धा का शब थाने गेट पर रखकर प्रदर्शन किया। परिजन आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

विधायक गोपाल सिंह राणा व सीओ सितारगंज बी एस धोनी द्वारा मामले की निष्पक्ष जांच, वीडियो ग्राफी के बीच डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने पर जांच में दोषी पाए जाने पर करवाई के आश्वासन पर परिजनों ने साढे तीन घण्टे बाद प्रदर्शन समाप्त किया। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए शब खटीमा मोर्चरी में रखवाया। रविवार को पोस्टमार्टम होगा।


शनिवार की दोपहर कोतवाली पुलिस की एक टीम नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भाग ले जाने आरोपी कुलदीप सिंह के घर ग्राम सिद्धा पहुंची। तब घर पर कोई नहीं था। तभी कुलदीप सिंह की वृद्धा की दादी 85 वर्षीय सुखदेव कौर पत्नी स्वर्गीय प्रीतम सिंह पहुंची। पुलिस टीम के सामने सुखदेव कौर अचेत होकर गिर पड़ी। परिजन एवं पुलिस टीम उन्हें लेकर तत्काल सीएचसी नानकमत्ता लेकर आई। डॉक्टर ने उन्हें हाई सेंटर रेफर कर दिया। तब तक वृद्धा की मृत्यु हो गई थी। परिजन उन्हें हाई सेंटर ना लेजा कर कोतवाली ले आए। प्रभारी निरीक्षक मंजू पांडे क्राइम मीटिंग में शामिल होने जिला मुख्यालय गई थी ।शब को कोतवाली लाने से कोतवाली में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल कोतवाली का गेट बंद कर दिया। परिजनों ने कोतवाली गेट के आगे दरी बिछाकर शब पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।

परिजनों का आरोप था कि पुलिस टीम द्वारा धक्का मुक्की के दौरान गिरने से वृद्धा की मौत हुई है। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही आसपास के थानों की पुलिस फोर्स के साथ ही पीएससी बीमा कोतवाली पहुंच गई। सीओ सितारगंज बी एस धोनी ने मौके पर पहुंच परिजनों से वार्ता की। परिजन पुलिस टीम के खिलाफ तत्काल कार्रवाई व एसएसपी से मिलाने की मांग कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलने पर विधायक गोपाल सिंह राणा भी कोतवाली पहुंचे। विधायक व सीओ ने मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शब का पंचनामा भर वीडियो ग्राफी के बीच डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर परिजनों ने साढे तीन घंटे बाद प्रदर्शन समाप्त किया। मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार नरेंद्र कुमार गहतोड़ी की मौजूदगी में शब का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा मोर्चरी में रखवाया। रविवार को पोस्टमार्टम होगा।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *