पीलीभीत। उत्तर प्रदेश की प्रमुख सचिव (वन) वी. हैकाली झिमोमी ने अपने दो दिवसीय पीलीभीत प्रवास के दौरान पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) की कार्यप्रणाली का गहन अवलोकन किया। शुक्रवार दोपहर लखनऊ प्रस्थान करने से पूर्व उन्होंने वन विभाग के कार्यों की समीक्षा की और कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उनके इस दौरे में प्रधान वन संरक्षक (वन्य जीव) अनुराधा बैमूरी भी साथ रहीं।
प्रवास के दूसरे दिन शुक्रवार सुबह प्रमुख सचिव ने सबसे पहले प्रसिद्ध ‘चूका इको टूरिज्म स्पॉट’ का निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए गए विकास कार्यों का जायजा लिया। इसके पश्चात उन्होंने मुस्तफाबाद पहुंचकर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं के जंगल भ्रमण कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से ‘महिला शक्ति’ को वन एवं वन्यजीवों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी। उन्होंने पीलीभीत टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर पी.पी. सिंह और प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह द्वारा किए जा रहे प्रयासों की विशेष रूप से सराहना की।

प्रमुख सचिव ने वन एवं वन्यजीव प्रभाग के कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनकी विभागीय समस्याओं को सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को उनके निदान के लिए निर्देशित किया।
संवाद के दौरान उन्होंने मानव वन्य जीव संघर्ष रोकने के लिए चलाए जा रहे हैं बाघ एक्सप्रेस कार्यक्रम में प्रस्तुत किए जाने वाले नुक्कड़ नाटक का भी आनंद लिया। यह नुक्कड़ नाटक पहला सेवा समिति के सचिव महेश पाल द्वारा निर्देशित किया गया है इस नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया जाता है।

उन्होंने छात्राओं के भ्रमण कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाना उनके दौरे का मुख्य आकर्षण रहा। दोपहर बाद उन्हें मुख्य वन संरक्षक (रोहिलखंड) पी.पी. सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह, प्रभागीय निदेशक (वन एवं वन्यजीव) भारत कुमार डी.के., भारतीय वन सेवा के प्रशिशु अधिकारी हिमांशु बेलाल,उप प्रभागीय वनाधिकारी रमेश चौहान और महोफ के वन क्षेत्राधिकारी सहेन्द्र यादव ने ससम्मान विदा किया।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)