रुद्रपुर। कोतवाली ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक गैस सिलेंडर में तेज धमाका हुआ हादसे में चार लोग झुलस गए सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। धमाके से दीवार गिरने से एक व्यक्ति भी घायल हुआ है घटना की जानकारी मिलने पर दमकल कर्मी समेत पुलिस भी मौके पर पहुंची पुलिस को मौके पर दो बड़े गैस सिलेंडर और एक छोटा सिलेंडर मिला। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया वह लोग किराए के मकान में रहते हैं। अचानक हुए हादसे से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग एकत्रित हो गए फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार ट्रांजिट कैंप निवासी कुमार सेन,अंकित कुमार,सत्यवीर सिंह और सुमित कुमार एक ही किराए के मकान में रहते हैं सभी सिडकुल की एक कम्पनी में काम करते हैं और सामूहिक रूप से रहन-सहन और भोजन की व्यवस्था सांझा करते थे।गुरुवार को चारों लोग कमरे में थे तभी अचानक गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ और आग तेजी से पूरे कमरे में फैल गईं इससे तीन युवक झुलस गए उन्होंने किसी तरह भागकर जान बचाई। इसी बीच कमरे की दीवार गिर गई जिससे एक युवक दीवार गिरने से घायल हो गया।धमाकों से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।इसी दौरान हादसे की जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को मिली और दमकल कर्मी समेत पुलिस मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया और स्थिति को नियंत्रित किया।कोतवाल मोहन चन्द्र पाण्डे ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी आग काफी हद तक पहले ही फैल चुकी थी जिससे कमरे की दीवार गिर गई और लोग घायल हो गए सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भेज दिया गया है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।अग्निशमन विभाग इस बात की जांच कर रहे हैं कि सिलेंडर में विस्फोट किस कारण हुआ।पुलिस सूत्रों की मानें तो जहां हादसा हुआ वहां पर दो बड़े गैस सिलेंडर और एक छोटा सिलेंडर मिले पुलिस को आशंका है कि वह लोग बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस डाल रहे थे।कोतवाली ट्रांजिट कैंप के एसएसआई महेश काण्डपाल ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)