रुद्रपुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चेत्र नवरात्रि के पवित्र पावन अवसर पर रम्पुरा से धूमधाम से गाजे बाजे के साथ निकाला माँ अटरिया का डोला।विधायक शिव अरोरा स्वयं भक्तो के साथ साथ डोले में शामिल हुए ओर डोले को उठाकर अटरिया मन्दिर पहुंचे।श्री अटरिया देवी वैष्णो धर्म सभा (रजि.)की अध्यक्ष एवं महंत पुष्पा देवी ने बताया कि रम्पुरा में पहले मां की विधिवत पूजा-अर्चना की गई जिसके बाद श्रद्धालु गाजे- बाजे और जयकारों के साथ डोले को लेकर जगतपुरा पहुंचे।सभा के उपाध्यक्ष पंकज गोड़ ने बताया कि डोला त्रिशुल चौक,गांधी पार्क,बस स्टैंड,हल्द्वानी मार्ग,अटरिया मोड़, पुलिस लाइन और शक्ति विहार कॉलोनी से होकर गुजरा डोले में आकर्षक झांकियां भी शामिल रहीं,डोले के मन्दिर पहुंचते ही अटरिया मेले का शुभारम्भ भी हो गया।मेले में सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद रही और करीब पांच दर्जन कैमरों से निगरानी की जा रही है।मुख्य अतिथि विधायक शिव अरोरा बोले रुद्रपुर में प्राचीन अटरिया माता मन्दिर की मान्यता प्राचीन काल से चली आ रही है जिनको लाखों भक्त मानने वाले हैं आज उनका पवित्र डोला बहुत धूम धाम के साथ अटरिया मन्दिर पहुंचा,अटरिया मन्दिर में लाखो भक्त दर्शन को आते हैं।विधायक शिव अरोरा ने कहा इस वर्ष त्रिशूल चौक से अटरिया मन्दिर मोड़ तक चौड़ीकरण सौंदर्यकरण कार्य चल रहा है वही जब अगली बार माँ अटरिया का भव्य डोला निकलेगा तब यह मार्ग का चौड़ीकरण कार्य हो चुका होगा ओर इस मार्ग पर लगाने वाले जाम से निजाद मिलेगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा अटरिया माता की कृपा से रुद्रपुर क्षेत्र में समग्र विकास कार्य तेज गति से बढ़ रहे हैं। इस दौरान महन्त माता पुष्पारानी शर्मा, पंकज गौड़, रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, कांग्रेस वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा, पूर्व मेयर रामपाल, पार्षद निमित शर्मा, गिरीश पाल, नत्थूलाल गुप्ता, गीता शर्मा, सौरभ गुप्ता, शुभम, वीरेन्द्र शर्मा, सुग्रीम राव, मनोज मदान, राधेश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)