बरेली। जिले के फतेगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में पुलिस और एक इनामी तस्कर के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश कामिल पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया, जबकि एसआई पंकज कुमार भी मुठभेड़ में जख्मी हो गए।

पुलिस के अनुसार, संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर टीम ने इलाके में घेराबंदी की थी। इसी दौरान बदमाश कामिल ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें कामिल घायल हो गया।

मौके से पुलिस ने एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक चाकू और रस्सी बरामद की है। घायल बदमाश को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, घायल एसआई पंकज कुमार को भी उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी कामिल पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में करीब 15 मुकदमे दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और बदमाश के आपराधिक नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *