अमरिया। बरेली-हरिद्वार हाईवे पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपती को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम नवदिया जिठनिया निवासी 40 वर्षीय रंजीत सिंह अपनी पत्नी मंजीत कौर के साथ मोटरसाइकिल से सितारगंज जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बरेली-हरिद्वार हाईवे पर दबका गौंटिया के पास पहुँची, पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। रंजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रंजीत सिंह मूल रूप से नवदिया जिठनिया के निवासी थे, लेकिन वर्तमान में सितारगंज में रह रहे थे और सोमवार सुबह अपने पैतृक गांव से वापस लौट रहे थे।


​हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक रंजीत सिंह अपने पीछे दो छोटी पुत्रियां, 12 वर्षीय नव किरन कौर और 10 वर्षीय अवनीत कौर को छोड़ गए हैं। पिता की अचानक मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने डंपर और चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *