​पीलीभीत। भारत विकास परिषद पूरनपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक में आगामी नए सत्र के लिए कार्यकारिणी का विस्तार और गठन किया गया। प्रांत अध्यक्ष संजीव जौली, जिला संयोजक डॉ. अनिल सक्सेना और प्रांत पदाधिकारी अंशु वर्मा की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन की मजबूती और सेवा कार्यों को गति देने पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार नवीन अग्रवाल को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरतलब है कि नवीन अग्रवाल उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय मंत्री और अग्रवाल सभा पूरनपुर के अध्यक्ष सहित कई अन्य महत्वपूर्ण सामाजिक संगठनों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
​नई कार्यकारिणी में अनिल शुक्ला को सचिव और नरेंद्र कुमार त्रिपाठी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके अतिरिक्त हर्ष गुप्ता और विमल सक्सेना को संरक्षक, अरविंद वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रभात सक्सैना व विजय खुराना को उपाध्यक्ष तथा विवेक तिवारी को संगठन सचिव बनाया गया है। विभिन्न गतिविधियों के कुशल संचालन हेतु श्रीमती संगीता सिंघल को महिला सहभागिता, जोगराज सिंह को संस्कार, अनंत कुमार को पर्यावरण, डॉ. प्रशांत गुप्ता को सेवा, राजकिशोर को संपर्क, डॉ. दिनेश गुप्ता को स्वास्थ्य और डॉ. शोभित सेठ को दिव्यांग सहायता संयोजक के रूप में चुना गया है।
​संस्थापक अध्यक्ष एवं नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता तथा निवर्तमान अध्यक्ष बृजेश गुप्ता को स्थाई सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। कार्यक्रम के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए विजय मिश्रा, अरविंद भारद्वाज, राकेश वर्मा, ओमचंद्र, राजकिशोर, अंकित अग्रवाल और डॉ. उदल राम मीत सहित कई नए सदस्यों को सदस्यता ग्रहण कराई गई। प्रांत अध्यक्ष ने परिषद की विस्तृत कार्य योजना साझा की और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों व सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अंत में नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने सभी आगंतुक अतिथियों और पदाधिकारियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *