पीलीभीत। बीसलपुर नगर के एक हॉल में राष्ट्रीय हनुमान दल की एक महत्वपूर्ण गोष्ठी एवं भव्य शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा मां भारती एवं संकटमोचन हनुमान जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर संगठन की मजबूती और हिंदुत्व के संरक्षण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरु भाई योगी हनुमान नाथ जी ने अपने उद्बोधन में हनुमान जी के ‘सूक्ष्म रूप’ से लेकर ‘विराट रूप’ तक की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने राष्ट्रीय हनुमान दल को कलियुग में रामभक्ति और सेवा का सच्चा वाहक बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बीसलपुर विधायक एवं संगठन के संरक्षक विवेक वर्मा ने संगठन की गरिमा और भविष्य की दिशा पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से तन-मन-धन से सहयोग करने का आह्वान किया।
​विशिष्ट अतिथि और आरएसएस के पूर्व जिला प्रचारक विजय गंगवार, प्रदेश उपाध्यक्ष आ आशीष सक्सेना, और जिला संरक्षक स्वतंत्र देवल व जगदीश सक्सेना ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। वक्ताओं ने लव जिहाद, धर्मांतरण, गौ सेवा और मठ-मंदिरों की सुरक्षा जैसे गंभीर विषयों पर प्रकाश डाला। जगदीश सक्सेना ने “हिन्दव: सोदरा: सर्वे” का मंत्र देते हुए जात-पात भूलकर हिंदू एकता पर बल दिया। जिला अध्यक्ष अमित गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
​इस महत्वपूर्ण अवसर पर बीसलपुर की नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। संगठन ने रवि सक्सेना को जिला उपाध्यक्ष, प्रभात सक्सेना को जिला मंत्री, अनुभव शर्मा को जिला सह-संयोजक, नीरज गुप्ता को जिला सह-प्रचार मंत्री और अभिमान शर्मा को जिला सह-प्रभारी नियुक्त किया। साथ ही अनुराग हिंदू को नगर अध्यक्ष, शोभित अग्रवाल व वैभव मिश्र को नगर महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी मनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
​कार्यक्रम का सफल संचालन प्रभात सक्सेना ने किया और संयोजन की भूमिका रवि सक्सेना ने निभाई। इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिरीष कुमार वैभव, युवा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित मिश्रा, जिला महामंत्री संगठन संतोष मिश्रा, राहुल गजवानी, आदित्य ओझा, आदित्य राना, संजीव कुमार और आलोक कश्यप सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *