सितारगंज (उधम सिंह नगर)। सीमांत क्षेत्र सितारगंज में शनिवार को ईदुल फितर का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। नगर की मुख्य ईदगाह में हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्र होकर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।
इन मस्जिदों में अदा की गई नमाज
ईदगाह में जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती मोहम्मद मुकीम रजा कादरी ने ईदुल फितर की नमाज अदा कराई। इसके अलावा नगर की रम्पुरा मस्जिद, सुनहरी मस्जिद, मदीना मस्जिद, बाईपास कालोनी, उस्मानी मस्जिद, बलीनगर मस्जिद सहित ग्रामीण क्षेत्रों जैसे पंडरी, गोरीखेड़ा, नकुलिया, चीकाघाट, नयागांव, सिसैया, कठंगरी, नकपुरा, बिथा अकबर और नानकमत्ता के डियूढ़ी खेमपुर की मस्जिदों में भी नमाज के बाद एक-दूसरे को गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी गई।
प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपजिलाधिकारी (SDM) रविंद्र कुमार जुवांठा और कोतवाल सुंदरम शर्मा पूरी तरह मुस्तैद नजर आए। पुलिस प्रशासन द्वारा ईदगाह और नगर की सभी प्रमुख मस्जिदों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। एसडीएम और कोतवाल ने स्वयं क्षेत्रों में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पूर्व विधायक ने साझा की खुशियां
इस अवसर पर पूर्व विधायक नारायण पाल ने ईदगाह पहुँचकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को गले लगाकर मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि “ईद का त्योहार आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देता है। सितारगंज में हमेशा से ही सभी समुदायों ने मिलकर त्योहार मनाए हैं, जो हमारी एकता की ताकत है।” उन्होंने शांतिपूर्ण नमाज संपन्न होने पर प्रशासन और जनता के सहयोग की सराहना की।
प्रमुख उपस्थिति
इस मौके पर सरफराज अहमद ‘राजू’, जिलानी अंसारी, मो. आरिफ, बिलाल रजा, डॉ. शकील अहमद, फरीद रंगरेज, फरियाद हुसैन, शमी खान, असलम अंसारी सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)