रूद्रपुर। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वाधान में सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रुद्रपुर, ऊधमसिंह नगर द्वारा विकसित भारत युवा संसद प्रतियोगिता-2026 का आयोजन हुआ। महाविद्यालय के सेमिनार हाल में सुबह 11 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन आयोजन के मुख्य अतिथि गोविन्द वल्लभ पंत विश्वविद्यालय, पंतनगर के भूतपूर्व प्रोफेसर बी.एम.कुमार तथा विशिष्ट अतिथि अजीम प्रेम जी फाउंडेशन के रिसोर्स पर्सन सुनील पंत तथा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अवधेश नारायण सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ।
माई भारत पोर्टल के महाविद्यालय प्रभारी और कार्यक्रम के समन्वयक डॉ.राजेश कुमार सिंह द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।जिला युवा अधिकारी रोशन कुमार द्वारा अपने उद्बोधन में प्रतिभागियों और निर्णायकों को इस प्रतियोगिता की बारीकियों से परिचित कराया गया। प्रोफेसर बी.एम.कुमार, प्राचार्य प्रोफेसर अवधेश नारायण सिंह, अजीम प्रेम जी फाउंडेशन के सुनील पंत, राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर के राजनीति विज्ञान विभाग प्रभारी प्रोफेसर आदित्य प्रकाश सिंह तथा समाजशास्त्र विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.राजेश कुमार सिंह ने प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल की भूमिका निभाई। इस प्रतियोगिता के लिए माई भारत पोर्टल पर कुल 62 युवाओं ने आवेदन किया था जिन्होने आपातकाल के पचास वर्ष.. भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक विषय पर अपना विचार व्यक्त किया।निर्णायक मण्डल ने इनमें से कुल 05 प्रतिभागियों गणेश भट्ट, अंशु पाण्डेय, सुदर्शन सोरारी, नितिन सिंह और कैलाश चौधरी को राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए विजयी घोषित किया ।
भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा वित्त पोषित इस कार्यक्रम के लिए महाविद्यालय के माई भारत पोर्टल के प्रभारी डॉ.राजेश कुमार सिंह को कार्यक्रम समन्वयक नियुक्त किया गया था। इस कार्यक्रम के लिए महाविद्यालय स्तर पर एक आयोजन समिति का गठन किया गया। समाजशास्त्र विभाग के प्रो. रवीन्द्र कुमार सैनी के संयोजकत्व में गठित आयोजन समिति में भौतिक विज्ञान विभाग प्रभारी प्रोफेसर विकास दुबे तथा समाजशास्त्र विभाग प्रभारी प्रोफेसर हेमलता सैनी ने सदस्य की भूमिका निभाई। यह कार्यक्रम आयोजन समिति द्वारा जिला युवा अधिकारी रोशन कुमार के सहयोग से संपन्न किया गया।कार्यक्रम में माई भारत की राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी मुस्कान चावला एवं तनीशा चावला ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)