रूद्रपुर। महापौर के आदेश का उल्लघंन करने पर नगर निगम की टीम ने एक नामी रेस्टोरेन्ट का पांच हजार रूपये का चालान काटा। ज्ञातव्य हे कि गत दिवस महापौर विकास शर्मा के आदेशानुसार नगर निगम प्रशासन द्वारा सार्वजनिक आदेश जारी कर कहा था कि गुरूवार से शुरू हुए पवित्र नवरात्र से 27 मार्च तक महानगर क्षेत्र में कोई भी दुकानदार, रेस्टोरेन्ट, होटल, ढाबा आदि के स्वामी किसी प्रकार का मांस ना तो बेचेगें और ना ही किसी को खिलायेंगे और डिलीवरी देगें।आज पहले नवरात्र के दिन मेट्रोपोलिस मॉल में स्थित केएफसी रेस्टोरेन्ट में चिकन फ्राई कर खिलाया जा रहा था, असकी जानकारी मिलते ही नगर निगम के अधिकारी जसबीर सिंह टीम के साथ वहां पहुंचे और केएफसी रेस्टोरेन्ट पर मौजूद कर्मी से पूछताछ करने के बाद 5000 रूपये का चालान काटकर उसे थमा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *