सितारगंज। नगर के इस्लाम नगर क्षेत्र से एक महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। महिला खरीदारी के लिए घर से बाजार गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
16 फरवरी से है लापता
इस्लाम नगर निवासी असलम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 16 फरवरी को उसकी पत्नी घर से घरेलू सामान की खरीदारी के लिए बाजार गई थी। जाते समय वह अपने साथ 18 हजार रुपये नगद भी ले गई थी। जब देर शाम तक वह घर वापस नहीं पहुंची, तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने खोजबीन शुरू की।
रिश्तेदारों में भी नहीं मिला सुराग
परिजनों ने अपनी स्तर पर आसपास के क्षेत्रों और सभी नाते-रिश्तेदारों के यहाँ महिला की काफी तलाश की, लेकिन कहीं भी उसका सुराग नहीं लग सका। हार मानकर पति असलम ने कोतवाली पुलिस की शरण ली है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गुमशुदगी दर्ज कर ली है और बाजार के CCTV फुटेज खंगालने के साथ ही महिला की खोजबीन तेज कर दी है
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)