संजय जुनेजा का नगर निगम पर तंज: ‘सिर्फ छोटे व्यापारियों पर गाज क्यों, KFC और बर्गर किंग पर पाबंदी क्यों नहीं?
रूद्रपुर। नवरात्र में ‘मीट-मांस पर लॉकडाउन’! ईदगाह फैसले के बाद रुद्रपुर के राजा का एक और कड़ा फरमान जारी हुआ है जिसको सुनकर सभी हैरान हैं। रुद्रपुर में ईदगाह फैसले के बाद अब रूद्रपुर के राजा के आदेश पर नगर निगम प्रशासन ने सख्ती करते हुए नवरात्रि के दौरान मीट-मांस की बिक्री पर भी पूरी तरह ब्रेक लगा दिया है वहीं कानून तोड़ने वालों पर सख्ती से निपटने के आदेश दिए गए। नये हुक्म के अनुसार कल (आज) से शुरू हो रहे माता के पवित्र नवरात्र एंव नये संवतसर 2083 के प्रारम्भ होने पर 19 मार्च से मीट शॉप और नॉनवेज होटल पूरी तरह बन्द रहेंगे।
नगर निगम महापौर विकास शर्मा के आदेशानुसार 19 मार्च 2026 से आगामी 9 दिनों नवरात्र अवधि 27 मार्च तक नगर निगम क्षेत्र में किसी भी प्रकार के कच्चे या पके मांस की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।इस आदेश के दायरे में मीट की दुकानें ही नहीं बल्कि वे सभी रेस्टोरेंट और होटल भी शामिल हैं जहां नॉनवेज भोजन परोसा जाता है। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि यदि कोई भी दुकानदार या प्रतिष्ठान इस आदेश का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी इतना ही नहीं भारी भरकम जुर्माना भी ठोका जाएगा। धार्मिक भावनाओं के नाम पर सख्ती नगर निगम का कहना है कि यह फैसला चैत्र नवरात्रि के मद्देनजर लिया गया है ताकि धार्मिक आस्था और परंपराओं का सम्मान बना रहे। हालांकि इस फैसले को लेकर शहर में बहस भी तेज हो गई है। ईदगाह फैसले के बाद एक और बड़ा निर्णय ईदगाह में नमाज को लेकर लिए गए फैसले के बाद अब मीट-मांस पर प्रतिबंध के इस आदेश ने राजनैतिक और सामाजिक क्षेत्रों में हलचल मचा दी है व्यापारियों और आम लोगों के बीच इसको लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।अब नजर इस बात पर है कि नगर निगम इस आदेश को कितनी सख्ती से लागू करा पाता है या फिर यह फैसला सिर्फ कागजों तक सीमित रह जाएगा। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष संजय जुनेजा ने नगर निगम के इस फैसले को धार्मिक जनभावनाओं के नाम पर व्यापारियों पर उत्पीड़न बताया है,उन्होने नगर निगम द्वारा लगाए गए मीट मांस के प्रतिबंध पर तंज कसते हुए कहा यह सिर्फ छोटे व्यापारियों तक क्यों सीमित है केएफसी और बर्गर किंग जैसे बड़े-बड़े कम्पनियों के नॉनवेज काउण्टर पर प्रतिबंध क्यों नहीं?
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)