एसएसपी अजय गणपति का संदेश—काम में कोताही अब बर्दाश्त नहीं

सितारगंज (ऊधम सिंह नगर)। शक्तिफार्म क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध खनन पर लगाम लगाने में नाकाम रहने और ड्यूटी में लापरवाही बरतने के गंभीर मामले में एसएसपी अजय गणपति ने सख्त रुख अपनाया है। एसएसपी ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शक्तिफार्म चौकी प्रभारी प्रकाश भट्ट समेत 8 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। इस अचानक हुई कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

नई टीम की तैनाती:
चौकी में कार्यप्रणाली को सुधारने और कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए एसआई ललित चौधरी को शक्तिफार्म का नया चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके साथ एएसआई हरीश कुमार, तीन हेड कांस्टेबल (हरीश राम, अनिल कुमार, कमल सिंह) और तीन कांस्टेबल (मदन सिंह, हरगोविंद सिंह, भूपाल सिंह बिष्ट) की नई टीम तैनात की गई है।

अवैध गतिविधियों पर कड़ा संदेश:
एसएसपी की यह कार्रवाई पुलिस विभाग में जवाबदेही तय करने और भ्रष्टाचार व लापरवाही के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति को दर्शाती है। नई टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती क्षेत्र में सक्रिय अवैध खनन माफियाओं पर प्रभावी रोक लगाना और पुलिस की छवि को जनता के बीच सुधारना है। स्थानीय निवासियों ने इस बदलाव का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि अब क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर पूर्ण अंकुश लगेगा।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *