पीलीभीत। नगर पालिका परिषद पीलीभीत में सरकार द्वारा नामित किए गए नए सभासदों के सम्मान में सोमवार देर रात एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर पालिका परिसर का माहौल पूरी तरह उत्सव में बदल गया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जमकर डांस किया, वहीं आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण के साथ खुशी का इजहार किया गया। कार्यक्रम में नव-नामित सभासदों नितिन सक्सेना, जगन्नाथ लोधी (प्रिंस), प्रतीक अग्रवाल, पंकजा तिवारी और स्वतंत्र देवल का फूल-मालाओं से जोरदार अभिनंदन किया गया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जमकर नारेबाजी की।


​समारोह को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ताओं को सभासद नामित कर नगर के विकास को नई गति प्रदान की है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन नए सदस्यों के आने से शहर के उन लोगों को अपनी बात रखने का मंच मिलेगा, जो अब तक सीधे संपर्क नहीं कर पा रहे थे। नामित सभासदों के माध्यम से जनसमस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक स्वागत समारोह में सभासद साकेत सक्सेना, निर्मल सिंह टीटू, राशिद हुसैन, विपिन गंगवार, अवतार सिंह मोनू, वतनदीप मिश्रा, प्रदीप तिवारी, आशीर्वाद अग्रवाल, सोनू महातिया और मनोज शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *