प्रतापगढ़ः उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद की देल्हुपुर पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों की मेहनत की कमाई डकारने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जबकि उसका दूसरा साथी चकमा देकर फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक, यह गिरोह एटीएम बूथों पर मदद के बहाने भोली-भाली जनता, खासकर महिलाओं के एटीएम कार्ड बदल लेता था और बाद में उनके खातों से पैसे निकाल लेता था। हाल ही में एक महिला का एटीएम बदलकर 25 हजार रुपये निकालने के मामले में पुलिस इस गिरोह की तलाश में थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एनएसजी (NSG) होटल के पास घेराबंदी की और एक शातिर आरोपी को दबोच लिया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में सामान बरामद किया है, जिसमें 46 विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, 24 हजार रुपये नकद, एक लैपटॉप, मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली 2 बाइक शामिल हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कई वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है। फरार दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। एसपी प्रतापगढ़ ने इस सफल कार्रवाई के लिए पुलिस टीम की सराहना की है।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)