रूद्रपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय सेपक टाकरा पुरुष प्रतियोगिता 2025 -26 का शुभारंभ। कुमाऊं विश्वविद्यालय अन्तर महाविद्यालय सेपक टाकरा पुरुष प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन आज 15 फरवरी 2026 को यूनिटी लॉ कॉलेज रुद्रपुर के द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर के शिवालिक हाल में कराया गया।
डॉ नागेन्द्र शर्मा ने बताया उक्त प्रतियोगिता में कुमाऊं विश्वविद्यालय के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी तथा डी.एस.बी परिसर नैनीताल की पुरुष वर्ग की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ.नागेंद्र शर्मा तथा यूनिटी लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर कुंदन राठौर के द्वारा किया गया। प्रति योगिता में रेगु तथा डबल्स इवेंट में प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया,प्रतियोगिता के रेगु इवेंट में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर प्रथम व राजकीय स्नात कोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी दूसरे स्थान पर रही। डबल्स इवेंट में डी.एस.बी परिसर नैनीताल प्रथम तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में ओवर ऑल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर विजेता तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी उपविजेता रहीं। निर्णायक के रूप में सावन मेहरोत्रा, प्रगति दुमका तथा श्वेता भाकुनी रहे।प्रतियोगिता का समापन क्रीड़ा अधिकारी कुमाऊं विश्वविद्यालय डॉ. संतोष कुमार तथा डॉ नागेंद्र शर्मा द्वारा विजेता तथा उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल तथा ट्रॉफी देकर किया गया। क्रीड़ा अधिकारी कुमाऊं विश्वविद्यालय डॉक्टर संतोष कुमार द्वारा बताया गया कि उक्त प्रतियोगिता से टीम का चयन कर लिया गया है जो आगामी अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय सेपक टाकरा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने असम विश्वविद्यालय, असम जाएगी। उक्त अवसर पर डॉ.राजेश कुमार, डॉ.सुरेंद्र सिंह, डॉ.उमेश जोशी, अनीता बोरा आदि उपस्थित रहे।