रुद्रपुरः विश्वास का गला घोंटकर गहने हड़पने और विरोध करने पर मारपीट करने के मामले में ट्रांजिट कैंप पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एक ही परिवार के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

भावनात्मक जालः संजय नगर खेड़ा निवासी सरोज के घर में सुनीता, भगीरथ, शोभा, दीपांकर और सपना पिछले कई वर्षों से किराए पर रह रहे थे। लंबे समय तक साथ रहने के कारण मकान मालकिन को उन पर अटूट विश्वास हो गया था।
गहने लेकर हुए फरारः अगस्त 2023 में आरोपियों ने रिश्तेदारी में जाने का बहाना बनाकर सरोज से सोने के कुंडल, अंगूठी और चांदी की पायल मांग ली। सरोज ने भरोसे में आकर नवंबर 2023 तक अपने सारे गहने उन्हें दे दिए।
गाली-गलौज और मारपीटः जब सरोज ने अपने जेवरात वापस मांगे, तो आरोपियों ने न केवल इनकार किया बल्कि उनके साथ बुरी तरह मारपीट और अभद्रता भी की। शोर सुनकर पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर सरोज की जान बचाई। इसके बाद आरोपी मकान खाली कर दिनेशपुर क्षेत्र में जाकर छिप गए।
पुलिसिया कार्रवाईः
पीड़िता ने पहले थाने और SP कार्यालय के चक्कर लगाए, लेकिन कार्रवाई न होने पर न्यायालय प्रथम अपर सिविल जज की शरण ली। कोर्ट के कड़े रुख के बाद अब पुलिस ने सुनीता, भगीरथ, शोभा, दीपांकर, सपना और फटीक मंडल के खिलाफ निम्नलिखित धाराओं में मामला दर्ज किया हैः
धाराएंः 147 (बलवा), 323 (मारपीट), 504 (गाली-गलौज), 506 (धमकी), 452 (घर में घुसना), 403 और 406 (अमानत में खयानत)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *