​पीलीभीत। जनपद वासियों को आधार कार्ड बनवाने और उनमें संशोधन कराने में आ रही समस्याओं के समाधान हेतु जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। गुरुवार को जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डाकघर में ‘आधार नामांकन एवं अद्यतनीकरण सेवा’ का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस नई सुविधा के शुरू होने से अब कलेक्ट्रेट आने वाले नागरिकों को अपने आधार कार्ड से संबंधित कार्यों के लिए दूर नहीं भटकना पड़ेगा।
​उद्घाटन के अवसर पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि प्रशासन को पिछले काफी समय से आधार अपडेट कराने में होने वाली असुविधाओं और उससे जुड़ी शिकायतें मिल रही थीं। जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कलेक्ट्रेट डाकघर में इस केंद्र को शुरू किया गया है। अब लोग यहां आसानी से अपना नया आधार नामांकन कराने के साथ-साथ नाम, पता, जन्मतिथि और बायोमैट्रिक विवरण अपडेट करा सकेंगे।
​जिलाधिकारी ने विश्वास जताया कि इस केंद्र के क्रियाशील होने से आधार सेवाओं में पारदर्शिता आएगी और आमजन को अनावश्यक असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। कार्यक्रम के दौरान नगर मजिस्ट्रेट सहित कलेक्ट्रेट के विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *