सितारगंज। सिडकुल स्थित पारले बिस्कुट कंपनी में बोनस भुगतान को लेकर बृहस्पतिवार को करीब 150 श्रमिकों ने प्रदर्शन किया। श्रमिकों ने साल 2018 से बोनस नहीं मिलने का आरोप लगाया। इधर, पुलिस ने कंपनी की ओर जा रहे श्रमिकों को बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। पुलिस की मध्यस्थता से कंपनी गेट पर वार्ता हुई, जिसमें शुक्रवार को रुद्रपुर स्थित श्रम विभाग कार्यालय में त्रिपक्षीय वार्ता कराने पर सहमति बनी।
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे आजाद समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि श्रमिकों की पांच सदस्यीय कमेटी वार्ता में शामिल होकर बकाया बोनस और कथित भेदभाव का मुद्दा उठाएगी। उन्होंने कहा कि समाधान नहीं निकलने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
वहीं, कंपनी के एचआर हेड परमेश्वर शर्मा ने बताया कि बोनस भुगतान ठेकेदार से संबंधित है। कंपनी में सभी भुगतान बैंक ट्रांसफर के माध्यम से होते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में उप श्रमायुक्त की ओर से कराई गई जांच में भी भुगतान बैंक ट्रांसफर से किए जाने की बात सामने आई थी। ठेकेदार के बैंक विवरण प्रस्तुत करने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। उन्होंने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि तथ्यों की पुष्टि के बाद ही निष्कर्ष निकाला जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2026 Adhunik Duniya | Owned by Akash Singh | Maintained by Lalit Rastogi