​पीलीभीत। ​समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार के कुशल नेतृत्व में समाजवादी पार्टी पीलीभीत की नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गुरविंदर सिंह गिल ने जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार का माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया तथा पार्टी की मजबूती के लिए नए पदाधिकारियों को उनके दायित्व सौंपे।
​विस्तारित की गई इस नई कार्यकारिणी में मुहम्मद आसिफ उर्फ सोनू को नगर महासचिव, इमरान खान और हितेश वर्मा को नगर उपाध्यक्ष तथा नूर मोहम्मद, शारिफ मलिक, मोहम्मद निहाल, श्रवण कश्यप, केशव और मंगलम को नगर सचिव के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की है कि सभी साथी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
​नवनियुक्त पदाधिकारियों से यह अपेक्षा की गई है कि वे संगठन को नई मजबूती प्रदान करते हुए जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे और समाजवादी पार्टी की नीतियों व विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। संगठन की मजबूती, जनता के सम्मान और सामाजिक न्याय की इस लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी हित में पूरी सक्रियता से काम करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2026 Adhunik Duniya | Owned by Akash Singh | Maintained by Lalit Rastogi