सितारगंज। ऊधम सिंह नगर जिले में अवैध कच्ची शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ सितारगंज पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत 25 अक्टूबर 2026 को अलग-अलग क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार करने और करीब 300 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करने का दावा किया है। इसके अलावा पुलिस टीमों ने जंगलों में संचालित कच्ची शराब बनाने की सात भट्टियां नष्ट कीं और करीब 7,000 लीटर लहन नष्ट किया।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक अपराध, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध और क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण में की गई। अलग-अलग स्थानों पर की गई कार्रवाई में आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

अलग-अलग स्थानों से 11 लोग गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, चौकी शक्तिफार्म क्षेत्र में पड़ागांव से जंगल की ओर जाने वाले रास्ते पर संजीत हलदार को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। लोका गोठा में धन देवी के पास से करीब 10 लीटर शराब बरामद की गई।

चीकाघाट में कैलाश नदी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से रोशन सिंह को करीब 8.5 लीटर शराब के 35 पाउच के साथ पकड़ा गया। वहीं, बंदरिया चौक से फायर सर्विस की ओर जाने वाले रास्ते पर सिमरजीत सिंह को 48 पाउच में करीब 16 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

ग्राम बनकुईया में राजेन्द्र सिंह के पास से तीन नीले प्लास्टिक ड्रमों में रखी करीब 150 लीटर कच्ची शराब बरामद होने की जानकारी पुलिस ने दी। बैगुल डैम जाने वाले रास्ते पर बलविन्दर सिंह को 20 लीटर और सिरसा रोड से ग्राम पिपलिया जाने वाले कच्चे रास्ते पर अशोक साना को 20 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

चीनी मिल के पीछे वाली सड़क से रघुवीर को शराब के पाउच के साथ पकड़ा गया। सरकड़ा चौकी क्षेत्र में धनचौड़ा पुलिया के पास से प्रिंस को करीब 9 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। शक्तिफार्म की इंदिरा मार्केट स्थित मछली मार्केट वाली गली से सुजीत राय को 20 लीटर शराब के साथ पकड़ा गया। वहीं, नकुटपुरा चौराहे से मैना झुंडी की ओर जाने वाले रास्ते पर मंगल सिंह को शराब के पाउच के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि इन मामलों में आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

जंगलों में सात भट्टियां नष्ट

अवैध शराब बनाने के ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गुर्जर खत्ता और बनकुईया क्षेत्र में चार भट्टियां नष्ट कर करीब 4,000 लीटर लहन नष्ट किया। वहीं, गुरुनानक नगरी, गोठा के जंगलों में तीन भट्टियां नष्ट कर करीब 3,000 लीटर लहन नष्ट किए जाने की जानकारी दी गई।

पुलिस के अनुसार, कच्ची शराब तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले इन ठिकानों पर कार्रवाई का उद्देश्य अवैध निर्माण और बिक्री पर रोक लगाना है।

पुलिस टीम ने चलाया अभियान

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जावेद मलिक, उपनिरीक्षक बलवीर सिंह, दीपक कौशिक, जगदीश तिवारी, प्रदीप कोहली, कैलाश सिंह और बबीता टम्टा सहित कोतवाली सितारगंज के उपनिरीक्षक, अपर उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल रहे।

पुलिस ने कहा कि अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

–पुलिस टीम–

👮🏻‍♂️ प्रभारी निरीक्षक – श्री सुन्दरम शर्मा
👮🏻‍♂️ वरिष्ठ उपनिरीक्षक – जावेद मलिक
👮🏻‍♂️ उपनिरीक्षक – बलवीर सिंह
👮🏻‍♂️ उपनिरीक्षक – दीपक कौशिक
👮🏻‍♂️ उपनिरीक्षक – जगदीश तिवारी
👮🏻‍♂️ उपनिरीक्षक – प्रदीप कोहली
👮🏻‍♂️ उपनिरीक्षक – कैलाश सिंह
👮🏻‍♂️ उपनिरीक्षक – बबीता टम्टा
👮🏻‍♂️ अपर उपनिरीक्षक – प्रेम सिंह
👮🏻‍♂️ अपर उपनिरीक्षक – कमलेश मेहरा
👮🏻‍♂️ अपर उपनिरीक्षक – सुरेंद्र दानू
👮🏻‍♂️ अपर उपनिरीक्षक – हरीश कुमार
👮🏻‍♂️ हेड कांस्टेबल – मतलूब ख़ान
👮🏻‍♂️ हेड कांस्टेबल – जगदीश कोठियाल
👮🏻‍♂️ हेड कांस्टेबल – कमल सिंह
👮🏻‍♂️ हेड कांस्टेबल – मनोज ग्वाल
👮🏻‍♂️ हेड कांस्टेबल – हरीश चन्द्र
👮🏻‍♂️ हेड कांस्टेबल – नवनीत कुमार
👮🏻‍♂️ हेड कांस्टेबल – दीवान राम
👮🏻‍♂️ हेड कांस्टेबल – त्रिभुवन
👮🏻‍♂️ हेड कांस्टेबल – दया प्रकाश धोनी
👮🏻‍♂️ कांस्टेबल – विनोद जोशी
👮🏻‍♂️ कांस्टेबल – कमल गहतोड़ी
👮🏻‍♂️ कांस्टेबल – कपिल कुमार
👮🏻‍♂️ कांस्टेबल – प्रेम सिंह कनवाल
👮🏻‍♂️ कांस्टेबल – सुनील पाठक
👮🏻‍♂️ कांस्टेबल – कृष्ण चंद्र
👮🏻‍♂️ कांस्टेबल – संदीप संजवाल
👮🏻‍♂️ कांस्टेबल – विजय कुमार
👮🏻‍♂️ कांस्टेबल – योगेश भट्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2026 Adhunik Duniya | Owned by Akash Singh | Maintained by Lalit Rastogi