पीलीभीत। दियोरिया कला क्षेत्र के गांव नूरानपुर स्थित शिव मंदिर गोरक्षनाथ पीठ आश्रम के प्रांगण में 26 नवंबर से भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसको लेकर इन दिनों युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। श्रीराम कथा महोत्सव आयोजन समिति, श्री शिव मंदिर नूरानपुर (बीसलपुर, पीलीभीत) के तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस कथा को लेकर मंदिर परिसर में पंडाल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य प्रबंधों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

कथा के दौरान श्रद्धालुओं को पूज्य अंजनी शरण जी महाराज के श्रीमुख से कथा का रसपान करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। यह कथा 26 अक्टूबर से 3 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक होगी, जिसके उपरांत सायं 5 बजे से 7 बजे तक प्रतिदिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी श्रद्धालुगण आमंत्रित हैं। हाल ही में नवागत एसडीएम बीसलपुर प्रमेश कुमार ने भी आश्रम परिसर पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया।


​कथा के शुभारंभ से पूर्व रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। गोरक्ष पीठ आश्रम शिव मंदिर के महंत योगी हनुमान नाथ ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को सुबह 10 बजे आश्रम प्रांगण से कलश यात्रा का शुभारंभ होगा। यह यात्रा गांव नूरानपुर से पकड़िया बिंदुआ, ग्राम बड़ागांव होते हुए बड़ागांव चौराहे से गुजरकर ग्राम खामघाट के पास बहने वाली माला नदी तक जाएगी। नदी से जल भरकर लगभग 300 से 500 कलश पुनः यात्रा के साथ आश्रम प्रांगण में लाए जाएंगे, जिसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2026 Adhunik Duniya | Owned by Akash Singh | Maintained by Lalit Rastogi