इटावा। सैफई क्षेत्र में करहल रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर हालत में दोनों घायलों को उपचार के लिए सैफई स्थित पीजीआई ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान विशेष कुमार और उसमान खान के रूप में हुई है। दोनों दोस्त बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस हादसे के कारणों और घटनाक्रम की जांच कर रही है। घटना के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi