सोनभद्र। चोपन थाना पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1 क्विंटल 340 ग्राम अवैध गांजा बरामद करने के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकुन्द यादव, रोहित सिदार और आशीष के रूप में हुई है। टीम ने आरोपियों के कब्जे से गांजा के अलावा तस्करी में इस्तेमाल वाहन और अन्य सामान भी बरामद किया है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर मिर्जापुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चोपन थाना पुलिस और SOG की टीम ने कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया।

पुलिस ने बरामद गांजे और अन्य सामान को कब्जे में लेते हुए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और गांजे की खेप कहां पहुंचाई जानी थी।

पुलिस की इस कार्रवाई को अंतर्राज्यीय स्तर पर संचालित हो रहे नशा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi