सितारगंज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत सितारगंज पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंटों की तामीली के लिए अभियान चलाकर अलग-अलग मामलों में वांछित 8 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को उनके मस्कान और संभावित ठिकानों पर दबिश देकर पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर और क्षेत्राधिकारी सितारगंज के नेतृत्व में कोतवाली सितारगंज पुलिस द्वारा की गई। पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी वारंटों के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी और आठ वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में बाबा सिंह पुत्र गुरनाम सिंह, निवासी मजरा सिसौना, उम्र 30 वर्ष, इकरार हुसैन पुत्र अहनवार अहमद, निवासी नख्सा नया गांव, उम्र 55 वर्ष, तथा शक्तिफार्म क्षेत्र के जय नगर वार्ड नंबर दो निवासी अभिषेक मंडल, सुनील मूढ़ा उर्फ सुमित, राकेश मूढ़ा और अमित मूढ़ा शामिल हैं।

इसके अलावा रोहित मंडल पुत्र गोलक मंडल, निवासी टैगोर नगर, थाना शक्तिफार्म, को भी गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ आयुध अधिनियम की धारा 25(1-ख)(क) से संबंधित मामले में वारंट जारी था। वहीं कमलेश एलिस बिल्ला पुत्र लेखराज सक्सेना, निवासी वार्ड नंबर छह, केशवनगर नहरपार, कोतवाली सितारगंज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त अलग-अलग मामलों में न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे, जिसके चलते उनके खिलाफ वारंट जारी किए गए थे। पुलिस ने वारंटों की तामीली के लिए कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुन्दरम् शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जावेद मलिक, उपनिरीक्षक जगदीश तिवारी, उपनिरीक्षक जगत सिंह शाही, महिला उपनिरीक्षक बबीता टम्टा, अपर उपनिरीक्षक प्रेम सिंह बुरफाल, अपर उपनिरीक्षक कमलेश मेहरा, हेड कांस्टेबल नवनीत कुमार, हेड कांस्टेबल कुन्दन सिंह तथा कांस्टेबल कमल सिंह, सुरेश सिंह, जाकिर हुसैन और अशोक बोरा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi