सितारगंज। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि 18 सितंबर की रात सिडकुल स्थित गुजरात अंबुजा कंपनी को जाने वाले सर्विस रोड के तिराहे के पास एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। घेराबंदी कर पकड़े गए युवक की तलाशी में 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी की पहचान सोनू गंगवार (19) निवासी गांव पुल खमरिया, पीलीभीत के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।