सितारगंज। पीएम श्री जीआईसी शक्तिफार्म के सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के सात ब्लॉकों से पहुंचे करीब 80 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न आयु वर्गों में प्रतिभाग करते हुए अपने योग कौशल का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत शक्तिगढ़ के अध्यक्ष सुमित मंडल और विद्यालय के प्रधानाचार्य बालमुकुंद तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद अलग-अलग आयु वर्गों में योग प्रतियोगिताएं शुरू हुईं।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका आशीष राय, हिमांशु, मनीष जोशी, दीपक कुमार और भारती चंद्र ने निभाई। अभिलेखीय कार्य रुचि और काजल रानी ने संभाला। टीम प्रभारी के रूप में अर्चना रानी और सपना देवी मौजूद रहीं। प्रतियोगिता की गतिविधियां ब्लॉक खेल समन्वयक मोहम्मद रिहान सिद्दीकी की देखरेख में संपन्न हुईं।

इस अवसर पर बाबूलाल पटेल, डॉ. राजकमल सिंह, शंकर सुवन, मंजू और दीपक सिंह बिष्ट समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा अन्य लोग मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को योग के प्रति जागरूक करने के साथ ही खेल भावना, अनुशासन और नियमित योगाभ्यास के प्रति प्रेरित किया गया।

इन खिलाड़ियों ने हासिल किया प्रथम स्थान

अंडर-14 बालक वर्ग: मानव सिंह राणा, अशद, मोहम्मद साहिल और देव सिंह।

अंडर-14 बालिका वर्ग: ज्योति मेहता, आफिया नूर, आफिया, भूमिका, अंजलि और दीपिका।

अंडर-17 बालक वर्ग: वासु, दिशु, कार्तिक और शनि।

अंडर-17 बालिका वर्ग: प्रियंका, अयष, हर्षिता, सृष्टि, प्रियंका और दिव्या।

अंडर-19 बालक वर्ग: आदर्श कुमार, आदर्श कुमार, ओम, सौरभ और सुमित मंडल।

अंडर-19 बालिका वर्ग: अरमीन, खुशी, आकांक्षा, अस्मिन और अजरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi