पीलीभीत। नगर पालिका परिषद कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित ‘मेरी कला मोदी जी के नाम’ चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी में बच्चों और युवा कलाकारों ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए कैनवास पर देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक संदेशों से जुड़े बेहद आकर्षक चित्र उकेरे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम में 76 केक काटे गए, जिन्हें नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने उपस्थित गणमान्य अतिथियों के हाथों कटवाकर बच्चों में वितरित करवाया। इसी क्रम में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई।


​कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल, भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री सतनाम सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य और पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने चित्रकला प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में 15 वर्ष तक की श्रेणी में अभिनव शर्मा ने प्रथम, अंशिका गंगवार ने द्वितीय तथा सृष्टि शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 16 से 25 वर्ष की श्रेणी में मान्य अग्रवाल प्रथम, मानवी गुप्ता द्वितीय व शिवांगी लोधी तृतीय स्थान पर रहीं। 25 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में कृष्णकांत लकी ने प्रथम, रेखा गंगवार ने द्वितीय और अमन राठौर ने तृतीय स्थान हासिल किया।


​प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अन्य प्रतिभागियों को भी विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इसमें रुद्राक्ष मिश्रा (सर्वाधिक सराहनीय चित्र), लव मिश्रा (सर्वाधिक आकर्षक चित्र), खुशी राठौर (निर्णायक मंडल पुरस्कार), समीक्षा गुप्ता (मोस्ट वाइब्रेंट अवार्ड), इरम बी (मोस्ट आउटस्टैंडिंग अवार्ड), कृतिका (मोस्ट ब्यूटीफुल अवार्ड), नितेश वर्मा (मोस्ट क्रिएटिव अवार्ड) और श्रेया वर्मा को प्रभावशाली चित्र अवार्ड से नवाजा गया। इसके अतिरिक्त मोना शर्मा को मोस्ट स्पेशल अवार्ड, मीनाक्षी गंगवार को कल्पनाशील अवार्ड, खुशी को सर्वश्रेष्ठ अवधारणा अवार्ड, प्राची पटेल को बेस्ट यूज़ ऑफ कलर अवार्ड, संस्कृति कश्यप को बेस्ट पर्यावरण अवार्ड, तेजस गुप्ता को देशभक्ति चित्र अवार्ड, दिव्यांशी शर्मा को सोशल मैसेज अवार्ड, अंशिका को बेस्ट विज़न अवार्ड, संभावना को मोस्ट इंस्पायरिंग अवार्ड, महक लोधी को युवा कलाकार अवार्ड, अंशुमन को उभरता कलाकार अवार्ड, स्वाति को रचनात्मक उत्कृष्ट पुरस्कार तथा सुगंध को मोस्ट डिफरेंट अवार्ड प्रदान किया गया।


​सभासद साकेत सक्सेना के कुशल संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी मंगली प्रसाद वर्मा, लेखराज भारती, अतेंद्र पाल सिंह, अमृतलाल, पूर्व विधायक किशन लाल राजपूत, सुरेश गंगवार, दीपक अग्रवाल के साथ ही सभासद वतनदीप मिश्रा, निर्मल सिंह, विपिन गंगवार, अवतार सिंह, राशिद हुसैन, निजाकत अली, विकास बाबू, अनस अंसारी, विपिन त्यागी, शिवम श्रीवास्तव, सुनीता सिंह, चैतन्य गंगवार, शरीफ अंसारी, प्रतीक अग्रवाल, नितिन सक्सेना, पंकज तिवारी, स्वतंत्र देवल, शशि वाला कटियार, आशा मिश्रा, राजवीर सिंह, धीरेंद्र मिश्रा, अमरीश मिश्रा, सोनू महातिया, जितेंद्र गुप्ता, अर्जुन सिंह टहलानी, मुकेश गुप्ता और पंकज राजपूत सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi