चमोली। बसंत पंचमी के पावन पर्व पर टिहरी के नरेंद्र नगर राजदरबार में शास्त्रोक्त परंपराओं के अनुरूप पंचांग गणना के बाद बदरीनाथ के कपाट 23 अप्रैल को खोलने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।      

जानकारी के अनुसार राजदरबार में आयोजित धार्मिक समारोह के दौरान महाराजा मनु जयेंद्र शाह ने स्वयं कपाट खुलने की तिथि की घोषणा की। राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने महाराजा की जन्मकुंडली, ग्रह नक्षत्र और शुभ योगों का सूक्ष्म अध्ययन कर बदरीनाथ के कपाट 23 अप्रैल की सुबह सवा छह बजे शुभ मुहूर्त में खोलने की तिथि निर्धारित की। पंरपरा के अनुसार पंचांग, वैदिक मंत्रोच्चार और विशेष अनुष्ठानों के बाद यह घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *