रूद्रपुर। दिनेशपुर मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार के कहर ने तीन जिंदगियों को संकट में डाल दिया। टाटा मैजिक को ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित कार ने सामने से आ रही बाइक को भीषण टक्कर मार दी इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवती समेत तीन लोग लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।सूचना पर पहुँची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल पास के एक निजी अस्पताल पहुँचाया। घायलों की पहचान जगदीशपुर निवासी सुरंजन विश्वास (27), कालीनगर निवासी नेहा हालदार (23) और श्रीरामपुर निवासी देव सरकार (23) के रूप में हुई है। चिकित्सकों के अनुसार नेहा हालदार और सुरंजन विश्वास की हालत अत्यंत नाजुक है जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है वहीं तीसरे घायल देव सरकार का उपचार स्थानीय स्तर पर चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार बहुत अधिक थी और चालक ने लापरवाही से ओवरटेक करने की कोशिश की जिससे यह हादसा हुआ दुर्घटना के बाद चालक कार समेत मौके से फरार होने में कामयाब रहा। थानाध्यक्ष रवींद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि घायलों को उपचार दिलाने के साथ ही फरार कार चालक की तलाश के लिए क्षेत्र में घेराबंदी की गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2026 Adhunik Duniya | Owned by Akash Singh | Maintained by Lalit Rastogi