सितारगंज। श्री गणपति सेवा समिति के तत्वावधान में गणेश पूजा महोत्सव का सोमवार को शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर महाराणा प्रताप चौक से भगवान गणेश की प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो रामलीला मैदान पहुंची। यहां विधि-विधान के साथ गणपति प्रतिमा की स्थापना की गई।

शोभायात्रा के बाद रामलीला मंच पर पुरोहित संजय शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कराई। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने गणपति की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

पुरोहित संजय शर्मा ने बताया कि 17 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह और शाम गणपति की पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके साथ ही प्रत्येक रात भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु भगवान गणेश की भक्ति में शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि 18 सितंबर को पूजा-अर्चना के बाद गणपति प्रतिमा का कैलाश नदी में विसर्जन किया जाएगा। महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

कार्यक्रम में नगर पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह, समिति संरक्षक लाल सिंह दायमा, संपत राम गोयल, एडवोकेट अमित रस्तोगी, शुभम गोयल, प्रकाश मित्तल, प्रदीप चिटकारा, रमेश गुप्ता सहित समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi