रूद्रपुर। नेस्ले इंडिया ने भारत में मैगी के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक विशेष उपलब्धि का जश्न मनाते हुए एक स्मारक डाक टिकट जारी किया यह डाक टिकट जिलाधिकारी नितिन भदौरिया तथा प्लान्ट प्रबंधक नेस्ले इंडिया पंतनगर अमित दुग्गल द्वारा संयुक्त रूप से कैम्प कार्यालय में अनावरण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा यह डाक टिकट मैगी की उस विकास यात्रा को समर्पित है, इस ब्रांड ने समय से आगे रहते हुए एक अत्यंत लोकप्रिय श्रेणी के पर्याय के रूप में अपनी पहचान बनाई और पीढ़ियों से लोगों को एक साथ लाने का निरंतर कार्य किया है। अमित दुग्गल ने कहा कि पिछले पाँच दशकों में मैगी ने नूडल्स और मसालों से लेकर सॉस,सूप और रेडी- टू-कुक पसंदीदा उत्पादों तक कई स्वादिष्ट रूपों में भारतीय घरों में अपनी जगह बनाई है। झटपट बने अकेले भोजन से लेकर परिवार को एक साथ लाने वाले व्यंजनों तक और हॉस्टल की रसोइयों से लेकर बड़े पारिवारिक आयोजनों तक,मैगी देश भर में अनगिनत भोजन पलों का हिस्सा रही है।“50 ईयर्स ऑफ टुगेदरनेस” डाक टिकट इन साझा अनुभवों को समर्पित है जो उस अपनापन,सुकून और जुड़ाव को दर्शाता है,जिसे मैगी आज भी भारत भर की थालियों तक पहुँचाती है। डाक टिकट का शुभारंभ करते हुए नेस्ले इंडिया के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष तिवारी ने कहा भारत में मैगी के लिए यह वास्तव में एक विशेष उपलब्धि है हमारे जैसे जीवंत और विविधता पूर्ण देश में पाँच दशकों का सफर तय करना उस विश्वास,स्नेह और रोजमर्रा के प्रेम का प्रतीक है जो लाखों उपभोक्ताओं ने इस ब्रांड पर निरंतर बरसाया है।यह उन सांझा पलों,बदलते स्वादों और उस रिश्ते का उत्सव है जो वर्ष दर वर्ष और पीढ़ी दर पीढ़ी और भी मजबूत होता गया है। नेस्ले इंडिया इस जुड़ाव को और देशभर में लोगों के दैनिक जीवन में गर्माहट,सुकून और साथ होने के पलों में निरंतर योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी कौस्तुभ मिश्रा,वरिष्ठ प्रबंधक विशाल गर्ग,खनन अधिकारी मनीष कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *