दियोरिया कला। सोशल मीडिया पर अवैध असलहे के साथ प्रदर्शन कर रौब गालिब करना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो अपलोड करने वाले अभियुक्त अरविंद (पुत्र गंगा सिंह), निवासी बढ़ेपुरा, को गिरफ्तार कर लिया है।
अभियुक्त को गांव के निकट से गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से पुलिस ने एक अवैध तमंचा (315 बोर) और एक जीवित कारतूस (315 बोर) बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, युवक ने अवैध हथियार के साथ अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जो तेजी से वायरल हो रहा था। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।