रूद्रपुर। रामेश्वरपुर रोड स्थित माइक्रॉन इंजीनियर्स में काम करने वाले 22 वर्षीय कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार रात चाय के ब्रेक के दौरान कर्मचारी मशीन के पास जमीन पर गिरा मिला साथी कर्मचारियों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा मृतक की पहचान अंकित पुत्र राम बहादुर निवासी सेंट मेरी स्कूल के पास लालपुर,थाना सपौरा,जनपद पीलीभीत के रूप में हुई है।
वह करीब दो वर्षों से माइक्रॉन इंजीनियर्स में कार्यरत था बताया गया कि अंकित पांच भाइयों में चैथे नंबर का था उसके भाई राहुल और गोपाल भी इसी कंपनी में काम करते हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब नौ बजे कंपनी में कर्मचारियों का चाय का ब्रेक हुआ था इसी दौरान साथ काम करने वाले कर्मचारियों ने अंकित को मशीन के पास जमीन पर गिरा देखा उन्होंने तत्काल उसे उठाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया उसकी अचानक मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मौत का कारण स्पष्ट नहीं है ड्यूटी के दौरान हुई घटना को लेकर कर्मचारियों और संबंधित लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।