रुद्रपुर। आगामी 10 सितंबर को रुद्रपुर में प्रस्तावित सिख सम्मेलन एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने की। इस दौरान सिख सम्मेलन की तैयारियों, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत, कार्यकर्ताओं की भागीदारी तथा कार्यक्रम से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं और कार्यक्रम की तैयारियों में अभी से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए संगठन के सभी स्तरों पर बेहतर तालमेल जरूरी है।

भाजपा जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से 10 सितंबर का आयोजन भव्य स्वरूप लेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से कार्यक्रम की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बैठक में विधायक शिव अरोड़ा, महापौर विकास शर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री धीरेंद्र मिश्रा, दर्जा राज्यमंत्री रामपाल सिंह एवं उत्तम दत्ता, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नामधारी, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोड़ा, जिला मंत्री अक्षय अरोड़ा, जिला मीडिया प्रभारी विजय तोमर, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अक्षय गहलोत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह, अमन विर्क सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi