​पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दिशा-निर्देशानुसार सपा के कैंप कार्यालय (केजीएन कॉलोनी, नकटदाना चौराहा) में वीरांगना फूलन देवी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा की अध्यक्षता तथा गोबिंद पाल गंगवार के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूलन देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस दौरान वक्ताओं ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन, सामाजिक विषमता के विरुद्ध उनके साहस और वंचित, पिछड़े तथा शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला। विशेष रूप से पिछड़ा वर्ग के सम्मानित साथियों की कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सहभागिता रही।


​अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि वीरांगना फूलन देवी का जीवन सामाजिक अन्याय और असमानता के खिलाफ संघर्ष की मिसाल है। उनका संघर्ष संदेश देता है कि कमजोर, पिछड़े और वंचित वर्गों को सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए निरंतर प्रयास करना होगा। उन्होंने रेखांकित किया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी पीडीए (पीड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ा रही है। सपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सामाजिक न्याय की इस लड़ाई को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए संकल्पित है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी नेताओं ने सामाजिक न्याय और समानता के संकल्प को दोहराया।


​इस अवसर पर सपा जिला उपाध्यक्ष रूप राम कश्यप व काशीराम सरोज, अकबर अहमद अंसारी, एडवोकेट अमित पाठक, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष निरंजन गंगवार, अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव पलविंदर सिंह, राममूर्ति सिंह गंगवार, 127 विधानसभा अध्यक्ष इम्तियाज अल्वी, प्रदेश सचिव (पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ) सत्येंद्र मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष विनोद वर्मा, पीलीभीत नगर अध्यक्ष गुरविंदर सिंह गिल, कपिल भारती, अशोक सैनी, अरुण गंगवार, दिनेश कुमार वर्मा, रामनरेश वर्मा, राहुल कश्यप, वीरेश कश्यप, युनुस अंसारी, देव कुमार मौर्य, गुरदीप सिंह उर्फ मल्लु, चंद्र प्रकाश, विपिन कुमार, गोविंद पाल सिंह, वीरेंद्र कुमार, धनपति वर्मा, सदाकत अली, नरेंद्र सिंह राठौड़, कमलेश कुमार पाल, हाजी अकबर अहमद अंसारी, रोहित शर्मा, आशीष सिंह चौहान तथा राममूर्ति लाल यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, नेतागण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi